
भारत माँ के लाल, प्रथम गृहमंत्री, लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर फतेहाबाद में आयोजित #एकताकीदौड़ में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी हरियाणा के परिवारजनों के साथ सम्मिलित हुए।
यह दौड़ भारत की एकता और अखंडता को समर्पित एक राष्ट्रव्यापी यज्ञ है जिसमें हम सभी शामिल हैं। हरियाणा के सभी जिलों में किये गए इस आयोजन को लाखों की संख्या में युवाओं ने अपने जोश, उत्साह और ऊर्जा से सफल बनाया जिसके लिए सभी का धन्यवाद।

