बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की जयंती के अवसर पर लोहगढ़, यमुनानगर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया - eRealNews.Com
  • Home
  • Home
  • बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की जयंती के अवसर पर लोहगढ़, यमुनानगर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की जयंती के अवसर पर लोहगढ़, यमुनानगर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के.मकरंद पांडुरंग ने समारोह में आए मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके कर कमलों से आज इस पावन धरती पर महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के स्मारक की नींव रखी गई। यह स्मारक उस अटूट संकल्प का प्रतीक है, जो हमारे इतिहास हमारी संस्कृति और हमारे बलिदानियों की गौरव गाथा से जोड़ने का काम करेगा।

ग्राम पंचायत भगवानपुर द्वारा दी गई लगभग 20 एकड़ भूमि पर इस ऐतिहासिक स्मारक का निर्माण किया जाएगा, साथ ही वैश्विक डिजाइन प्रतियोगिता के माध्यम से बाबा बंदा सिंह बहादुर की विशाल प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) मंत्री Ranbir Singh Gangwa कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shyam Singh Rana बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी पूर्व कैबिनेट मंत्री Ch. Kanwar Pal सहित अन्य सभी ट्रस्टी सदस्य प्रमुखता से उपस्थित रहे।

बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की जयंती के अवसर पर लोहगढ़, यमुनानगर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री Manohar Lal Ministry of Power, Government of India ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक और अत्याधुनिक संग्रहालय के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर औपचारिक शुरुआत की गई।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह स्मारक बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के अदम्य साहस और बलिदान की याद को अमर करने के साथ-साथ आने वाली पीढिय़ों के लिए सिख समुदाय की गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित करेगा और भारतीय संस्कृति का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह स्मारक पूरे हरियाणा ही नहीं, बल्कि देशभर और विश्व के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और प्रेरणा का स्थल बनेगा।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर की लोहगढ़ स्थित वीरता का प्रतीक उनका पहला सिख साम्राज्य स्थापित करना था, जिसकी राजधानी लोहगढ़ को बनाया गया था। उन्होंने सरहिंद पर जीत के बाद लोहगढ़ को अपनी राजधानी बनाया और यहीं से खालसा राज की नींव रखी। इस दौरान उन्होंने जमींदारी व्यवस्था को खत्म करके किसानों को राहत दी। उन्होंने कहा कि बंदा सिह बहादुर ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और धर्म और न्याय के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनका बलिदान हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने समारोह में बोलते हुए कहा कि हमारे देश की संस्कृति एवं धर्म की रक्षा करने के लिए अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। वीरों के इस बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह पृथ्वी राज चौहान, महाराणा प्रताप सिंह, छत्रपति शिवाजी ने जिस प्रकार मुगलों से अनेक लड़ाइयां लड़ी और धर्म की रक्षा की। उन्होंने कहा कि जब-जब भी धर्म की हानि हुई तब-तब भगवान ने किसी न किसी रूप में देवता के रूप में जन्म लेकर अधर्मियों का नाश किया।

इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री व बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट के संस्थापक कंवर पाल गुर्जर, करनाल से पूर्व सांसद एवं ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य संजय भाटिया ने भी बाबा बंदा सिंह बहादूर के जीवन परिचय से जन समूह को संबोधित किया। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया और कहा कि यह स्मारक लोगों की समृद्धि के द्वार भी खोलेगा।

हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) मंत्री रणबीर गंगवा, कृषि एवं किसान कल्याण श्याम सिंह राणा व जमना ऑटो इंडस्ट्रीज के सरदार रणदीप सिंह जोहर ने 21- 21 लाख रुपये बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट को दान दिए। इस अवसर पर अन्य दान दाताओं फिरोज हैदरी, अमरजीत सिंह, गुरु अमर इंडस्ट्रीज, भोपाल, मक्खन सिंह लुबाणा, राकेश बेनीवाल, अमनदीप सिंह विर्क, डॉ. जोरा सिंह गिल, डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने दान दिया और इस अवसर पर कुल लगभग 1 करोड़ रुपये दान स्वरूप बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ ट्रस्ट को दिए गए।

इस अवसर पर हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, आयुक्त अम्बाला मंडल संजीव वर्मा, जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा,अतिरिक्त जिला उपायुक्त नवीन आहूजा, व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह, सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमच, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी, पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी,पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन के सदस्य एडवोकेट मुकेश गर्ग, ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एसएस पाहवा, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा, जिला महामंत्री प्रवीण खदरी, पूर्व मेयर मदन चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह,राम गोपाल राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण जुआल,सीताराम मित्तल,मंडल अध्यक्ष गौरव गोयल,मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा,मंडल अध्यक्ष अमित देवघर,मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी ,मंडल महामंत्री विनीत सिंगला, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान,जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र मुंजाल, भाजपा नेता क़ीमत पाल चोपड़ा, चेयरमैन विपुल गर्ग, भाजपा नेता कुलदीप सिंह राणा,हरपाल सिंह काम्बोज, भाजपा नेता पुनित बिंदल,वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे
@highlight #लोहगढ़

Releated Posts

अक्षित दहिया ने संभाला भाजयुमो हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष का पदभार; मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं

पंचकूला: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अक्षित दहिया ने सोमवार को पंचकूला स्थित भाजपा…

ByByeRealNews.com Network Sep 8, 2026

 बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सिरसा DITS में 22 कर्मचारियों के तुरंत प्रभाव से तबादले

​सिरसा जिला सूचना प्रौद्योगिकी सोसायटी (DITS) के अंतर्गत जनहित व प्रशासनिक कार्यकुशलता के मद्देनजर 22 कर्मचारियों के स्थानांतरण…

ByByeRealNews.com Network Sep 8, 2026

30 अगस्त को ऐलनाबाद की नई अनाज मंडी में जुटेगी भारी संगत, भक्ति और मानवता के मार्ग का मिलेगा उपदेश

ऐलनाबाद (eRealNews): कस्बे की नई अनाज मंडी में आगामी 30 अगस्त को बाबा भूमण शाह सेवा समिति के…

ByByeRealNews.com Network Aug 27, 2026

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों का होगा कायाकल्प: सीएम नायब सिंह सैनी ने दिए निजी अस्पतालों से भी बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश

eRealNews.com | मुख्य समाचार चंडीगढ़: हरियाणा में आमजन को बेहतरीन और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए…

ByByeRealNews.com Network Jun 22, 2026

Leave a Reply