मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस - eRealNews.Com
  • Home
  • Home
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा को महिला वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीत के लिए बधाई एवम शुभकामनाएं दी

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा और प्रयासों से मॉरीशस, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का हो चुका है भव्य आयोजन

10वां अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र में 15 नवंबर से हो रहा है शुरू और 5 दिसंबर तक चलेगा

पहली बार यह महोत्सव 21 दिन तक चलेगा

इस महोत्सव में संस्कृति ज्ञान और आध्यात्मिकता का अलग ही संगम मिलेगा देखने को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से गीता महोत्सव को कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाने की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई

इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में मध्य प्रदेश सहयोगी राज्य की भूमिका में रहेगा

मध्य प्रदेश द्वारा ब्रह्म सरोवर पर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक पवेलियन बनाया जा रहा है

24 नवंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का भी किया जाएगा शुभारंभ

इस वर्ष भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय गीता संगोष्ठी में 16 देशों के 25 विद्वान रहेंगे उपस्थित

विदेश मंत्रालय के माध्यम से 51 देश में गीता महोत्सव के कार्यक्रम भी होंगे आयोजित जिनका रहेगा लाइव प्रसारण

फिजी और त्रिनिदाद एवं टोबैगो से 20 पंडित 2 दिन के लिए कुरुक्षेत्र आ रहे हैं जो महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

महोत्सव के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हरियाणा द्वारा एक यूट्यूब चैनल चलाया जाएगा

15 नवंबर से 5 दिसंबर तक ब्रह्म सरोवर के पावन तट पर भाव गीत महा आरती का किया जाएगा आयोजन

1 दिसंबर को ज्योतिसर तीर्थ पर गीता यज्ञ गीता पाठ एवं भागवत कथा का होगा आयोजन

उसी दिन 18 हजार विद्यार्थियों द्वारा गीता का वैश्विक पाठ किया जाएगा और सभी 182 तीर्थ पर दीपोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्म सरोवर पर 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक गीता पुस्तक मेले का किया जाएगा आयोजन

7 देशों के 25 शिल्पकारों द्वारा अपनी शिल्प का प्रदर्शन महोत्सव के दौरान किया जाएगा

गीता महोत्सव में बलराम कुश्ती दंगल का करवाया जाएगा आयोजन जिसमें देश के बड़े-बड़े कुश्ती खिलाड़ियों को भी किया जाएगा आमंत्रित

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम 28 नवंबर से सभी जिला मुख्यालयों पर होंगे शुरू

सभी जिला मुख्यालयों में 1 दिसंबर को गीता जयंती के दिन 1800 विद्यार्थियों द्वारा किया जाएगा गीता का वैश्विक पाठ

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर भी कुरुक्षेत्र में होगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोनों आयोजनों में रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन में सहभागिता हेतु समस्त हरियाणा वासियों तथा देशवासियों के मंगल भविष्य की करता हूं कामना – मुख्यमंत्री

Releated Posts

ऐलनाबाद: 5 गांवों को मिलेगी खारे पानी से मुक्ति, करोड़ों की लागत से नहरी वाटर वर्क्स का निर्माण कार्य जोरों पर

[ऐलनाबाद/सिरसा]ऐलनाबाद क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। क्षेत्र के पांच गांवों को जल्द…

ByByeRealNews.com Network Jan 13, 2026

हकृवि की नई उपलब्धि: मधुमक्खी बक्से के ‘मल्टीपरपज डिस्पेंसर’ को मिला पेटेंट

हकृवि को मधुमक्खी मल्टीपरपज डिस्पेंसर के लिए मिला पेटेंट, कुलपति ने वैज्ञानिक को दी बधाई हिसार: चौधरी चरण…

ByByeRealNews.com Network Jan 7, 2026

‘इमारतों से नहीं, मानवीय मूल्यों से बनता है राष्ट्र’ – अटल स्मृति सम्मेलन में बोले अमीर चंद मेहता

ऐलनाबाद (सिरसा), 28 दिसंबर 2025:ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी…

ByByeRealNews.com Network Dec 28, 2025

Leave a Reply